03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बार्डर से हटाए बैरिकेड

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच बृहस्पतिवार को दिल्ली-उत्तर प्रदेश के गाजीपुर बार्डर पर हैरान कर देने वाला नजारा देखने को मिला। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत अपने प्रदर्शनकारी किसान साथियों के साथ गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटाते नजर आए। इस दौरान यहां पर मौजूद मीडिया कर्मियों से कहा कि रास्ता किसान प्रदर्शनकारियों ने नहीं रोका है, बल्कि पुलिस ने इन बैरिकेड के जरिये लोगों की आवाजाही रोकी है। गौरतलब है कि राकेश टिकैत लगातार यह कहते रहे हैं कि दिल्ली-यूपी बार्डर पर रास्ता किसानों ने नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस ने रोका है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को किसान आंदोलन के चलते दिल्ली बार्डर पर रास्तों के बंद होने को लेकर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर दोहराया है कि लोगों को विरोध प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन सड़क नहीं रोकनी चाहिए। SC ने बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान किसान संगठनों से इस मामले में जवाब दाखिल करने के कहा है। अब इस मामले में सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान किसान आंदोलन को लेकर नाराजगी जता चुका है, जिसके चलते दिल्ली बार्डर के कई रास्ते बंद हैं। पिछले महीने सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शन को लेकर किसान संगठनों से पूछा था कि जब मामला अदालत में  है, तब किसान प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।

बता दें कि केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर यूपी, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत तमाम राज्यों के किसान 27 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि जब तक तीनों केंद्रीय कृषि कानून पूरी तरह से वापस नहीं लिए जाते हैं तब तक वह प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

सोनीपत के सिंघु बार्डर पर गई पंजाब के किसान की जान

इस बीच सोनीपत के सिंघु बार्डर पर आंदोलन में शामिल पंजाब के एक और किसान की मौत हो गई। किसान की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। आंदोलन में शामिल जान गंवाने वाला किसान करनैल सिंह पंजाब के पटियाला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह 2 महीने पहले आंदोलन में शामिल होने आया था। यह भी पता चला है कि करनैल सिंह की तीन-चार दिन से तबीयत खराब थी। बुधवार रात को वे बेहोश हो गए।चिकित्सक बुलाकर जांच कराई तो उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img