एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता कर्मवीर बौद्ध ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली। उन्हें सदन के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी सदन में मौजूद रहे। शपथ लेने से पहले बौद्ध ने दोनों नेताओं से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
बता दें कि कर्मवीर बौद्ध का राज्यसभा पहुंचना आसान नहीं रहा। उनके नाम पर मुहर लगने से पहले हरियाणा कांग्रेस के भीतर काफी हलचल रही और टिकट को लेकर कई दावेदारों ने नाराजगी भी जताई थी।
हालांकि तमाम विरोध के बावजूद पार्टी नेतृत्व ने आखिरकार बौद्ध पर भरोसा जताया। अब शपथ लेने के साथ ही उन्होंने अपनी नई संसदीय जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली है।





