तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवा डॉक्टर की जान गई

एफएनएन, हरिद्वार : हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवा इंटर्न डॉक्टर की जान चली गई। 25 वर्षीय डॉ. ऋतुराज, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे, स्कूटी से ड्यूटी पर जाते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि ऋतुराज बहादराबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इंटर्नशिप कर रहे थे। बुधवार रात वह अपनी एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूटी से अस्पताल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बहादराबाद-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ऋतुराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, साथ में मौजूद महिला इंटर्न डॉक्टर भी सड़क पर गिर गईं, लेकिन उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, हादसे के बाद वह गहरे सदमे में हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, डॉ. ऋतुराज रुड़की की एक यूनिवर्सिटी से चिकित्सा की पढ़ाई कर रहे थे और प्रशिक्षण के तहत उनकी तैनाती बहादराबाद सीएचसी में हुई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है।

 

Hot this week

टिकट पर घमासान के बाद बौद्ध का राज्यसभा सफर शुरू, पार्टी ने जताया भरोसा

एफएनएन, नई दिल्ली : हरियाणा से कांग्रेस के नेता...

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

Topics

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img