03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

….अब होगी सिर्फ आपकी बात- Front News network पर

Spread the love

सोशल मीडिया के जमाने में आप सबकी आवाज को वाणी देगा हमारा पापुलर न्यूज पोर्टल

वक्त की भारी कमी और तेजी से बदल रहे लाइफ स्टाइल ने अखबारों और टीवी न्यूज चैनलों को हाशिये पर धकेलकर रख दिया है। आज की टेक्नोक्रेट नई पीढ़ी न तो 12 घंटे पुराने….बासी पड़ चुके अखबार को खरीदकर पढ़ने का झंझट मोल लेने को तैयार है और न ही एक ही खबर का एक साथ रट्टा लगा रहे भेड़ चाल वाले तमाम उबाऊ-थकाऊ टीवी न्यूज चैनलों को देखने के लिए आंख फोड़ने की हिम्मत जुटा पाने की हालत में हैं। अब तो यूरोप-अमेरिका की तरह अपने भारत के महानगरों की चिकनी-रपटीली सीमेंटेड सड़कों से लेकर धुर गंवई गांवों की कच्ची गलियों तक हर हाथ में स्मार्ट फोन और उसमें बंद जादुई-तिलस्मी सोशल मीडिया का ही बोलबाला है। दूसरे अलफाज में कहें तो अब लेटेस्ट खबरों के न तो टीवी का स्विंच आन करने की ज्यादा जरूरत रह गई है और न ही रोजाना छपने वाले अखबराों के पन्ने उलटने की। जी हां, अब तो ताजातरीन खबरें सोशल मीडिया के मार्फत आप सबकी जेब में ही हैं। फिर क्या है, निकालिए अपना मोबाइल, कीजिए डाटा आन…और हो जाइए पलक झपकते देश-दुनिया की ताजातरीन खबरों से रूबरू होने के लिए।
यहां यह भी बताते चलें कि अमेरिका में पूरी एक सदी से भी ज्यादा पुराने न्यूयार्क टाइम्स, वालस्ट्रीट जनरल, वाशिंगटन पोस्ट जैसे विश्व प्रसिद्ध न्यूजपेपर ब्रांड पिछले कई साल से अपनी परंपरागत शक्ल में उपलब्ध नहीं हैं। अस्तित्व बचाए रखने के लिए इन सबको डिजिटल शेप में डिजाइन किया भी जा चुका है। ये सारे के सारे अखबार वेबसाइट के रूप में देखने को मिल पाएंगे। कोई हैरत की बात नहीं कि भारत में भी वर्षों तक पाठकों के दिलों पर राज करते रहे तमाम बड़े अखबारों का अगले कुछ दिनों में डिब्बा गोल हो जाए। आसन्न विकट खतरे को इन अखबारों के उच्च प्रबंधन पूरी तरह भांप भी चुके हैं। इसीलिए तो इन सभी ने अपने-अपने डिजिटल वर्जन लांच भी कर दिए हैं।
हमने भी वक्त की नब्ज को भांपते हुए आप सबकी आवाज को नए स्वर-नई शक्ति देने के लिए कुछ अरसा पहले ही आपका अपना Front News network न्यूज पोर्टल का नया सोशल मीडिया प्लेटफार्म लांच किया है। तहे दिल से शुक्रगुजार हैं हम आप सबके, जो इतने थोड़े से वक्त में ही हमें सिर-आंखों पर बैठाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है। आप सबके प्यार-विश्वास के बलबूते ही हम उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आपके इस अपार स्नेह और अटूट विश्वास ने हमें बेशक कठिन चुनौती भी पेश की है। लेकिन हमारी भी प्रतिज्ञा है कि आपके इस बेशकीमती विश्वास की डोर को न कभी टूटने देंगे और न कमजोर ही पड़ने देंगे। बस हमें चाहिए तो आपका साथ-सिर पर आशीर्वाद का हाथ और अपने संस्थान के विज्ञापन की शक्ल में छोटा सा…मगर हमारे लिए बेशकीमती आर्थिक सहयोग। यकीन मानिए—आरका साथ मिला तो अब होगी सिर्फ आपकी बात। तो फिर देर किस बात की। अपने स्मार्ट फोन पर गूगल से झटपट डाउनलो़ड कीजिए आप सबका अपना-दुलारा पापुलर न्यूज पोर्टलfrontnewsnetwork और हो जाइये लेटेस्ट खबरों के अजेय रथ पर सवार…!

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img