03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कुत्ते का पोस्टर हटाने के विवाद में महिला ने भाजपा नेता से की बदसलूकी, दबंग महिला ने कॉलर पकड़ा, फिर नोचे बाल

एफएनएन, नोएडा : नोएडा के सेक्टर-75 स्थित एम्स गोल्फ एवेन्यू वन सोसाइटी में गुमशुदा कुत्ते का पोस्टर हटाने से नाराज महिला ने अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) अध्यक्ष और भाजपा नेता नवीन मिश्रा से बदसलूकी कर दी। सबके सामने कॉलर पकड़कर मारपीट करने लगी।

शनिवार को हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले में कोतवाली सेक्टर-113 में आशी सिंह समेत एक अन्य के मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोसाइटी में हुए हंगामे के वायरल वीडियो में आशी नवीन का कॉलर पकड़े दिख रही है।

इसे बाद वह एओए अध्यक्ष को धक्का देकर बाल नोचती नजर आ रही है। करीब एक मिनट का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कार्रवाई करने की मांग की जाने लगी। वीडियो जांच में पुलिस को पता चला कि सोसाइटी निवासी आशी सिंह का कुत्ता लापता हो गया है।

आशी ने गुमशुदा कुत्ते का पोस्टर सोसाइटी में चस्पा किया था। आरोप है कि एओए ने पोस्टर को हटा दिया था। इससे नाराज आशी ने एओए अध्यक्ष से बदसलूकी कर दी। वहीं सोसाइटी के एओए की तरफ से बताया गया कि दीपावली के मद्देनजर पेंटिंग की जा रही है।

पोस्टर लगने की वजह से पेंट खराब हो रहा था। मामले में सोसाइटी निवासियों के विरोध के बाद पोस्टर हटाया गया था। कोतवाली सेक्टर-113 में नवीन मिश्रा की शिकायत पर आशी सिंह व उसके दोस्त के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

  • पहले भी सामने आए हैं महिलाओं की दबंगई के मामले
नोएडा में सोसाइटी के अंदर रहने वाली महिलाओं की दबंगई का इतिहास पुराना है। पिछले साल सेक्टर-39 क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाली महिला ने नशे में सिक्योरिटी गार्डों से मारपीट की थी। इस मामले में महिला को गिरफ्तार किया गया था।
वहीं सेक्टर-121 स्थित सोसाइटी में भी नशे में धुत तीन युवतियों ने गार्डों के साथ बदसलूकी की थी। एक महीने पहले ही सेक्टर-42 स्थित सोसाइटी में सामान भरे ट्रक को अंदर ले जाने के दौरान महिला की बदसलूकी का वीडियो वायरल हुआ था।
पोस्टर लगने की वजह से पेंट खराब हो रहा था। मामले में सोसाइटी निवासियों के विरोध के बाद पोस्टर हटाया गया था। कोतवाली सेक्टर-113 में नवीन मिश्रा की शिकायत पर आशी सिंह व उसके दोस्त के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Hot this week

Dehradun : झूठी खबर चलाने की धमकी देकर 5 लाख मांगने का आरोप, न्यूज प्लेटफॉर्म संचालक गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Rudranath की उत्सव डोली पहुंची गोपीनाथ मंदिर, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एफएनएन, चमोली : Rudranath चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img