03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विधायक व इंजीनियरों के बीच जूतम पजार

एफएनएन, चम्पावत : टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच ऑलवेदर रोड का निर्माण कार्य कर रही शिवालया कंपनी के इंजीनियरों व क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी के बीच रविवार शाम जमकर मारपीट हुई। विधायक की मानें तो कंपनी के इंजीनियरों ने उनके साथ गाली-गलौज की। वहीं इंजीनियरो का आरोप है कि विधायक व उनके कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की, फोन तोड़ दिए और धमकी भी दी। देर रात चल्थी चौकी पुलिस ने कंपनी के इंजीनियर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटना के विरोध में कंपनी ने भी काम बंद कर पीएमओ तक कार्य न करने का पत्र भेजा है। वही मार्ग बंद होने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

IMG-20200720-WA0154

ग्रामीण से नोकझोंक के बाद बढ़ी बात

शुक्रवार को हुई बारिश से तल्ला पाल बिलौन क्षेत्र में हुई तबाही को देखने के लिए शिवालया कंपनी व कंस्लटेंट एजेंसी के टीम लीडल विपुल अग्रवाल अपनी टीम के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीण जीवन सिंह बिष्ट से बातचीत के दौरान किसी बात पर विवाद हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इंजीनियरों ने गाली गलौज करने के साथ उनके साथ अभद्रता और मारपीट की। सूचना विधायक कैलाश गहतोड़ी को मिली तो विधायक मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि विधायक, ग्रामीण जीवन सिंह व 50 60 लोगों ने उनके इंजीनियरों के साथ मारपीट की और उनके मोबाइल तोड़कर उन्हें जबरन गाड़ी में चल्थी चौकी ले गए। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि इंजीनियरों ने विधायक के साथ गाली गलौज और ग्रामीणों के साथ मारपीट की। जीवन बिष्ट की तहरीर पर चल्थी पुलिस ने एजेंसी के टीम लीडर विपुल अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Hot this week

Software Update का लिंक खोलते ही खाते से उड़ गए 1.11 लाख, अनुज कोठियाल से साइबर ठगी

एफएनएन, देहरादून: Cyber fraud के मामले लगातार सामने आ...

Kishau Dam परियोजना पर बड़ा करार, 6 राज्यों के बीच हुआ समझौता; 660 मेगावाट बिजली होगी पैदा

एफएनएन, नई दिल्ली: 660 मेगावाट क्षमता वाली महत्वपूर्ण किशाऊ...

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

Topics

Purification controversy पर CM धामी का कांग्रेस पर हमला, बोले- जाति के नाम पर फैलाया गया भ्रम

एफएनएन, देहरादून: Uttrakhand में शुद्धिकरण प्रकरण, सरकारी जमीन और...

CM Helpline 1905 की समीक्षा, शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img