03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर में निकला भव्य नगर कीर्तन, ‘ बोले सो निहाल ‘ से गूंज उठा शहर

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : श्री गुरूनानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर आज नगर में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें हजारों की संगत ने भाग लिया। नगर कीर्तन में स्कूली बच्चों ने रंगबिरंगी वेशभूषा तथा स्कूल ड्रेस में पीटी शो का प्रदर्शन कर लोगों को आकर्षित किया। पावन श्री गुरूग्रंथ साहिब को एक सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था। जिसके आगे महिला पुरूष पानी छिड़काव करते व झाड़ू लगाते चल रहे थे। नगर कीर्तन यात्रा मार्ग को भव्य रूप से तोरण द्वार से सजाया गया था।

महान नगर कीर्तन श्री गुरूनानक हायर सेकेंडरी स्कूल से अरदास के पश्चात प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। नगर कीर्तन में सबसे आगे पारंपरिक वेषभूषा में एक सेवादार निशान साहिब ले कर चल रहा था। जिसके पीछे पांच प्यारे चल रहे थे। बैंड वादकों की धार्मिक धुनों के बीच बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोषों के साथ आगे बढ़े नगर कीर्तन ने सारा वातावरण पूरी तरह से गुरूमय कर दिया। नगर कीर्तन में अनेक विद्यालयों के साथ ही कई आवासीय क्षत्रों से आई झांकियां भी प्रदर्शित की र्गइं थीं।

गुरूनानक हायर संकेंडरी स्कूल से प्रारम्भ हुआ नगर कीर्तन आदर्श कालोनी रोड़, काशीपुर बाईपास रोड़, अग्रवाल धर्मशाला गली, भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, काशीपुर रोड़, इन्दिरा चौक, नगर निगम, रोडवेज, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क, महाराजा रणजीत सिंह पार्क, मुख्य बाजार होते हुए गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा, गोल मार्केट में सम्पन्न हुआ। नगर कीर्तन में महिलाओं एवं पुरूषों के अलग अलग जत्थे गुरू महाराज के शबद कीर्तन करते चल रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर संगत ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत कर कीर्तन में शामिल लोगों को फल, पानी, हलवा, चना, बिस्कुट आदि का प्रसाद का वितरण किया।

सीएम धामी ने टनकपुर आईएसबीटी का किया शिलान्यास व भूमि पूजन, 55.90 करोड़ से हो रहा निर्माण

गतका पार्टी द्वारा दिखाये गये हैरतंगेज करतबों को देखकर लोग काफी आकर्षित हुए। महान नगर कीर्तन में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप को भव्य रूप से सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था। जिसके आगे भारी संख्या में महिलायें, पुरूष, युवा, बच्चे झाड़ू लगाते एवं पानी का छिड़काव करते जा रहे थे। हजारों की संख्या में संगत ने श्री गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन मंें लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।

इस दौरान विधायक शिव अरोरा, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जसपाल सिंह भट्टी, सेकेट्री मनजीत सिंह मक्कड़, मीत प्रधान सतनाम सिंह हुंडल, प्रीतम सिंह चावला, मीत सेेकेट्री परविन्दर सिंह पम्मा, मेडिकल इंचार्ज गुरमीत सिंह बठला, पूर्व प्रधान सुरमुख सिंह विर्क, कैशियर हरविन्दर सिंह, गुरूद्वारा प्रबंधक कुलवंत सिंह आदि थे।

कीर्तन को देखते हुए मुख्य मार्गों के साथ साथ बाजार क्षेत्रों के मार्गों पर यातायात व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारी संख्या में पुलिस कर्मी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दिये।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img