03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

5 वर्षीय बच्ची से 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने किया रेप, आरोपी के चेहरे पर कालिख पोत चप्पलों से पीटा

एफएनएन, मुरादाबाद: सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्ची को घर में अकेला देकर 55 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की नानी ने पकड़ने का प्रयास किया तो उन्हें धक्का देकर भाग खड़ा हुआ। माता-पिता के घर पहुंचने पर पीड़िता ने जानकारी दी। आरोपी की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। पीड़िता के परिजनों ने मंगलवार को आरोपी को पकड़ लिया और मुंह पर कालिख पोत कर बेल्ट और चप्पलों से पीटते हुए सड़क पर घुमाने के बाद सिविल लाइन्स पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी सत्यवीर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी व्यक्ति इसी क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में रहता है। व्यक्ति का एक बेटा और 5 वर्षीय बेटी है। बेटी कक्षा एक की छात्रा है। बच्ची के पिता चाय का ठेला लगाते हैं। मां घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती हैं। उधर, मझोला थाना क्षेत्र के होली चौक के पास नया गांव निवासी सत्यवीर सिंह निर्यातक के घर पर सिक्योरिटी गार्ड है। पिछले छह माह से आरोपी बच्ची के पिता के ठेले पर चाय पीने के लिए आता है। इसी के चलते आरोपी और बच्ची के पिता में दोस्ती हो गई। आरोपी कई बार बच्ची के घर पर रात में भी रुका। एक अप्रैल को पिता चाय के ठेले पर थे, जबकि मां घरों में काम करने के लिए गई थी। तभी आरोपी घर पहुंच गया। घर पर 5 वर्षीय मासूम को अकेला देख आरोपी ने दुष्कर्म किया।

बच्ची के चिल्लाने पर बराबर में बैठी नानी दौड़कर पहुंची और दुष्कर्मी को पकड़ लिया, लेकिन वह उन्हें धक्का देकर भाग गया। जानकारी पर माता-पिता पहुंच गए। मासूम ने पूरी बात माता-पिता के सामने बताई। परिवार के लोगों ने आरोपी को सबक सिखाने के इरादे से उसकी तलाश शुरू की। मासूम के माता-पिता को मंगलवार को लगभग तीन बजे जानकारी मिली कि आरोपी निर्यातक के घर पर मौजूद है। वह एकत्र होकर वहां पहुंच गए और आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद आरोपी का मुंह काला किया और निर्यातक के घर से बाहर लाकर धुनाई शुरू कर दी। मासूम के परिवार वाले आरोपी को पीटते थप्पड़ों, चप्पलों और बेल्टों से पीटते हुए सिविल लाइन्स थाने पहुंचे। आरोपी थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

तहरीर के आधार पर आरोपी सिक्योरिटी गार्ड सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना एक अप्रैल की है, लेकिन तब से लेकर अब तक पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना नहीं दी थी। वह खुद ही उसकी तलाश कर रहे थे। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। – कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img