03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बागेश्वर: 2 किशोरियों के साथ मारपीट वीडियो वायरल, महिला आयोग ने बताया चिंताजनक

एफएनएन, बागेश्वरः उत्तराखंड के बागेश्वर में दो किशोरियों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इस विडियो को संज्ञान में लेते हुए राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इसे चिंताजनक बताया। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किशोरियों के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। साथ ही  इस निर्मम वीडियो को सोशल मीडिया से तुरंत हटाने के भी निर्देश दिए।

आपको बतातें चले कि बागेश्वर के कपकोट में चार युवकों ने दो किशोरियों के साथ जमकर मारपीट की। साथ ही इस घटना का विडियो भी बनाया। जोकि सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। इस विडियो में चारों युवक किशोरियों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे है। साथ ही उन्हें गंदी-गंदी गालियां भी दे रहे है। वहीं, महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस मामले को संज्ञान में लिया है। अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने इस प्रकरण को अत्यंत गंभीर व चिंताजनक बताया है। कहा कि हमारे लिए यह एक चिंता का विषय है कि पहाड़ के दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस प्रकार के मामले सामने आ रहे हैं।

वहीं, इस मामले में पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज करके दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।। इसके अलावा दोनों पीड़ित किशोरियों की काउंसिलिंग कराई गई है।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img