03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

23 वर्षीय युवती का तुशांक नामक युवक से हुई दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Spread the love

एफएनएन, भोपाल : भोपाल के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, छोला मंदिर इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय युवती मंडीदीप में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। करीब दो साल पहले उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के माध्यम से अशोका गार्डन निवासी तुशांक नामक युवक से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ने के बाद मुलाकातें भी होने लगीं।

इसी दौरान आरोपी तुशांक युवती को घुमाने के बहाने अयोध्या नगर स्थित एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल तक आरोपी ने इसी तरह शारीरिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img