03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले, विवि 24 तक बंद

 


मुकेश तिवारी, बरेली

कोरोना संक्रमण के बीच महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक असिस्टेंट प्रोफेसर समेत सात कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आईवीआरआई से मिली उनकी जांच रिपोर्ट के बाद हड़कंप मच गया है। कुलपति के निर्देश पर आनन-फानन में विश्वविद्यालय को आगामी 24 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। संक्रमित कर्मचारियों की ट्रैवल हिस्ट्री का पता लगाया जा रहा है।

15 जुलाई को हुई थी जांच

बता दे बरेली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। अब तक 28 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच विश्व विद्यालय प्रशासन ने शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जांच कराई थी, जिनमें ओपी मिश्रा, रामसेवक यादव, गौरव मिश्रा, सुधांशु कुमार, मानव शुक्ला, दीपचंद, व डॉ राम बाबू पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी की जांच 15 जुलाई को कराई गई थी। संक्रमण के दृष्टिगत कुलपति ने कर्मचारियों को आवश्यक कार्य घर से या फिर प्रशासनिक भवन से संपादित करने के निर्देश दिए हैं। बता दे कि 14 जुलाई को कुलपति कार्यालय का भी एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित निकला था जिसके बाद विश्वविद्यालय को 17 जुलाई तक के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद ही अन्य कर्मचारियों की जांच कराई गई थी।

हॉटस्पॉट न बनाया तो बढ़ सकते हैं मामले

7 कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी प्रशासन ने विश्वविद्यालय को हॉटस्पॉट नहीं बनाया है। बताते हैं कुलपति की सूचना पर एंबुलेंस विश्वविद्यालय पहुंची और सिर्फ एक ही कर्मचारी को साथ ले जा सकी। कर्मचारियों का कहना है कि यदि विश्वविद्यालय को हॉटस्पॉट न बनाया गया तो और मामले भी सामने आ सकते हैं।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img