03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

राहत: आक्सफोर्ड की एस्ट्राजेनेका वैक्सीन कोरोना के नए स्ट्रेन पर भी काफी कारगर

Spread the love
  • भारत में भी मंजूरी की दौड़ में तीन वैक्सीन में सबसे आगे है आक्सफोर्ड की कोविशील्ड

एफएनएन,लंदन: सदी की सबसे भयावह महामारी से जूझ रही दुनिया के लिए बहुत अच्छी खबर है। भारत के लिए यह तो और भी सुकून देने वाली है, क्योंकि यहां ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका की जो वैक्सीन इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी की दौड़ में सबसे आगे है, उसे कोरोना के नए प्रकार (स्ट्रेन) के खिलाफ भी कारगर माना जा रहा है। नए आंकड़ों के आधार पर कंपनी के हवाले से ब्रिटेन की मीडिया ने यह दावा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ऑक्सफोड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन को ब्रिटिश स्वास्थ्य नियामक एजेंसी गुरुवार से पहले इमरजेंसी इस्तेमाल की  भी मंजूरी दे सकती है। एक दिन पहले ही भारत ने कहा है कि ब्रिटेन में मंजूरी मिलने के बाद वह भी इस बारे में फैसला करेगा। भारत में इस वैक्सीन को पुणे की सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड के नाम से तैयार कर रही है। भारत में जिन तीन वैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने की उम्मीद है, उनमें कोविशील्ड सबसे आगे है। इसके अलावा फाइजर और भारत बायोटेक ने भी मंजूरी के लिए दवा नियामक के यहां आवेदन किया है।

गंभीर संक्रमण को रोकने में 100 फीसद कारगर

एस्ट्राजेनेका के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पास्कल सोरियोट ने कहा कि नवीनतम डाटा के मुताबिक वैक्सीन फाइजर और मॉडर्ना की वैक्सीन की तरह 95 फीसद सुरक्षित और गंभीर संक्रमण रोकने में 100 फीसद कारगर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह वैक्सीन कोरोना वायरस के नए संक्रामक रूप (स्ट्रेन) के खिलाफ भी प्रभावी रहनी चाहिए।.पास्कल ने कहा, ‘हमें लगता है कि हमने जीत के फॉर्मूले और इसे प्रभावी बनाने का पता लगा लिया है, दो खुराक के बाद यह हर किसी में प्रभावी रही है।’

वहीं, लंदन के अखबार ‘द संडे टाइम्स’ ने एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा है कि मंजूरी मिलने के तुरंत बाद सबसे पहले 1.2 से 1.5 करोड़ लोगों को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। ये वो लोग हैं जिन्हें कोरोना से संक्रमित होने पर अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है।

Hot this week

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

Topics

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img