03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अंडरवर्ल्ड अबू सलेम का करीबी नोएडा से गिरफ्तार

एफएनएन, नोएडा: अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम और खान मुबारक के करीबी एक कुख्यात बदमाश को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। डी कंपनी के नाम पर यह लोगों को धमकाकर उगाही करता था। पैसे न मिलने पर अपने गुर्गों से गोली चलवाता था। पश्चिमी यूपी एसटीएफ के एसपी कुलदीप नारायण ने बताया कि गजेंद्र सिंह पुत्र शिवराज सिंह निवासी सेक्टर 20 को पश्चिमी यूपी एसटीएफ ने बुधवार रात थाना सेक्टर 20 पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया।

दिल्ली के बिजनेसमैन से हड़प लिए थे एक करोड़ 80 लाख रुपए

2014 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन से प्रॉपर्टी के नाम पर गजेंद्र ने एक करोड़ 80 लाख रुपये हड़प लिए थे। पैसा वापसी का दबाव पड़ा तो उस बिजनेसमैन पर खान मुबारक के शूटर से सेक्टर 18 में फायरिंग करा दी, इसके लिए इसने 10 लाख रुपये की सुपारी खान मुबारक को दी थी। 10 लाख रुपये जिस रास्ते से दिए थे, वह मनी ट्रेल भी एसटीएफ को मिली है।

प्रॉपर्टी में लगाता था अबू सलेम का पैसा

गजेंद्र खान मुबारक और अबू सलेम के पैसे नोएडा एनसीआर में प्रॉपर्टी में भी लगाता है। गजेंद्र थाना सेक्टर 20 के दो मुकदमों में वांछित है। बताया कि पूछताछ के दौरान उससे डी कंपनी से जुड़े लोगों की अहम जानकारी हाथ लगी है। एसटीएफ शीघ्र ही उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img