03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मेरठ: बीवी और तीन बच्चों का कत्ल कर खुद भी फांसी पर लटक गया

Spread the love
  • सुसाइड नोट में की हत्याओं के लिए भाइयों को कसूरवार न ठहराने की अपील

एफएनएन, मेरठः घरेलू कलह के बाद गुस्साए युवक ने अपनी पत्‍नी और तीन बच्‍चों की हत्‍या कर दी। बाद में खुद भी फांसी पर लटक गया। यह सनसनीखेज मामला यूपी के मेरठ जिले का है। शुक्रवार सुबह वारदात का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। मरने से पहले युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि इस घटना के लिए सिर्फ मैं जिम्‍मेदार हूं। मेरे पांच भाई भी हैं, उन्‍हें इन हत्याओं के लिए परेशान नहीं किया जाए।

बीवी से तीखी झड़प के बाद वारदात को दिया अंजाम

वारदात गुरू-शुक्रवार देर रात मेरठ के थाना परीक्षित गढ़ के होलीवाला मोहल्‍ले की बताई जा रही है। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंचकर घंटों छानबीन में जुटी रही। बताया गया कि गुरुवार शाम होली वाला मोहल्ले के राशिद की उसकी पत्नी रिहाना से किसी बात पर  तीखी कहासुनी हुई। गुस्से में राशिद ने पत्नी और अपने तीन मासूम बच्चों की गला दबाकर नृशंस हत्या कर दी। कुछ देर बाद पंखे के कुंडे में रस्सी से फंदा गले में डालकर खुद भी फांसी पर लटक गया।

देर तक हलचल न होने पर पड़ोसियों ने पुलिस बुलवाई

पड़ोसियों ने छत से घर में सन्नाटा देखा तो आवाज दी। जब कोई हलचल सुनाई नहीं दी तो उन्होंने बरामदे में झांककर देखा। मां-बेटी की लाश देख उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

मृतकों में दोनों बेटे पहली बीवी के, बेटी दूसरी बीवी की
मृतकों में रिहाना और राशिद के अलावा 10 साल का अफरान, 7 साल का हैदर और 4 साल की आयत शामिल है। रिहाना से राशिद ने दूसरी शादी की थी। उसके दोनों बेटे पहली पत्नी से थे। बेटी दूसरी पत्नी रिहाना से थी। राशिद ड्राइवर था और पार्ट टाइम वेल्डर का काम भी करता था।
दूसरे कमरों में बीवी-बच्चों की लाशें, एक कमरे में खुद लटक रहा था

घर के अलग-अलग कमरों में बीवी बच्चों की लाशें थीं और एक कमरे में कातिल खुद फांसी पर लटक रहा था। पुलिस ने छानबीन के बाद सभी शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। फॉरेंसिक टीम भी घंटों जांच में जुटी रही। पुलिस टीम अब इस केस की कई एंगल से बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।

पीएम रिपोर्ट का है इंतजार

पुलिस को पूरे परिवार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है। इसके बाद ही साफ तौर पर इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। इस घटना से आस-पास के लोग भी सहमे हुए हैं।

-अजय साहनी, एसएसपी मेरठ

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img