03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर लगाम लगाने के लिए एक नई और अनोखी पहल शुरू की गई है। हरियाणा पुलिस की जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों की बैंकिंग सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए “डबल OTP प्रणाली” लागू की गई है।

फिलहाल यह सुविधा HDFC Bank द्वारा गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुरू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत किसी भी बैंक ट्रांजैक्शन के दौरान खाताधारक के साथ-साथ उनके Trusted Contact यानी परिवार के भरोसेमंद सदस्य के मोबाइल नंबर पर भी Authentication OTP भेजा जाएगा। दोनों OTP की पुष्टि होने के बाद ही राशि ट्रांसफर हो सकेगी।

यह सुविधा खासतौर पर 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई है और इसे फिलहाल स्वैच्छिक रखा गया है। माना जा रहा है कि इससे साइबर ठगों के लिए बैंक खातों से पैसे निकालना काफी मुश्किल हो जाएगा।

हरियाणा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे OTP, PIN और Password किसी के साथ साझा न करें। यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की आशंका हो या घटना घट जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें।

पुलिस का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य “साइबर क्राइम मुक्त हरियाणा” बनाना है। आने वाले समय में इस व्यवस्था को अन्य जिलों और बैंकों में भी लागू किया जा सकता है।

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img