03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर अब आम जनता की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 91 पैसे तक की वृद्धि की गई है। पिछले एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब ईंधन के रेट बढ़ाए गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में अस्थिर स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी हुई हैं।

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 107.59 रुपये और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध की स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इससे महंगाई और परिवहन लागत पर भी असर पड़ने की आशंका है।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img