03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Bahraich Woman Burn की कोशिश, सौतेले भाइयों और भतीजों पर गंभीर आरोप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, बहराइच : Bahraich Woman Burn जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक महिला को कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। मामले में महिला ने अपने सौतेले भाइयों और भतीजों पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप लगाया है।

घटना दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के नुरुद्दीनचक गांव की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक शनिवार तड़के करीब 3 बजे सूचना मिली कि इलाके के एक मकान में आग लगी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान 41 वर्षीय महिला चंदा गंभीर रूप से झुलसी हुई मिली।

महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पीड़िता के पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह घर में सो रही थी, तभी उसके सौतेले भाइयों और भतीजों ने जमीन विवाद के चलते उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। महिला का कहना है कि आरोपियों ने पहले से पूरी साजिश रची थी। घटना में मोहम्मद शमी, मोहम्मद शफी और मोहम्मद आश्मी के नाम सामने आए हैं।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आग लगने के बाद जब वह और उसका पति जान बचाकर बाहर निकले तो आरोपियों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया। इस पूरे घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे पुलिस जांच का हिस्सा बना रही है।

सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा ने बताया कि मामला बेहद गंभीर है और हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। वहीं ईएमओ डॉ. शिवम मिश्रा के मुताबिक महिला की हालत गंभीर होने के चलते उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ भेजा गया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत; प्रशासन अलर्ट

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी जिले में देर...

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img