03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Azam Khan : DM पर टिप्पणी मामले में आजम खान दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रामपुर : Azam Khan समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में उन्हें दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इसके साथ ही उन पर 5 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रामपुर के भोट थाना क्षेत्र में दिए गए एक बयान से जुड़ा है। चुनावी सभा में आजम खान ने तत्कालीन डीएम को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने अधिकारियों को “तनखैया” बताते हुए कहा था कि भविष्य में उनसे जूते साफ कराए जाएंगे। इस बयान के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में काफी विवाद हुआ था।

उस समय रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह थे, जो वर्तमान में मुरादाबाद के मंडलायुक्त के पद पर तैनात हैं। करीब छह साल तक चली सुनवाई के बाद अब अदालत ने इस मामले में फैसला सुनाया है।

शनिवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान आजम खान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। वह पहले से ही रामपुर जेल में बंद हैं। इससे पहले उन्हें बेटे अब्दुल्ला आजम के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और फर्जी पैन कार्ड मामले में भी सजा सुनाई जा चुकी है।

गौरतलब है कि 2023 में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट मामले में सात साल की सजा मिलने के बाद आजम खान की विधानसभा सदस्यता भी चली गई थी। आजम खान उत्तर प्रदेश की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और वह नौ बार विधायक तथा दो बार सांसद रह चुके हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bahraich Woman Burn की कोशिश, सौतेले भाइयों और भतीजों पर गंभीर आरोप

एफएनएन, बहराइच : Bahraich Woman Burn जिले में रिश्तों...

Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके, लोगों में दहशत; प्रशासन अलर्ट

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarkashi Earthquake उत्तरकाशी जिले में देर...

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

Topics

Uttarakhand Prahar में उत्तराखंड पुलिस का बड़ा एक्शन, 1400 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Prahar उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए...

NEET UG 2026 Re-Exam Date : 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा, NTA का बड़ा ऐलान

एफएनएन, नई दिल्ली : NEET UG 2026 राष्ट्रीय परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img