03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

Dehradun में STF की बड़ी कार्रवाई, 12 साल से फरार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड : Dehradun एसटीएफ ने देहरादून में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से लूट और अपहरण के मामले में फरार चल रहा था और देहरादून में पहचान छिपाकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि बाहरी राज्यों के फरार अपराधियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज लूट और अपहरण के मामले में वांछित देवेश मोर्या देहरादून में रह रहा है।

गोपनीय सूचना के आधार पर एसटीएफ ने कैंट थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी देवेश मोर्या पुत्र नंद लाल मोर्या निवासी न्यू वसंत विहार, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर राजस्थान पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

एसटीएफ के अनुसार वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर एलआईसी एजेंट बनकर एक व्यक्ति को फोन किया था। मिलने के बहाने बुलाने के बाद आरोपी ने रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण कर लिया और उसकी गाड़ी व नकदी लूटकर फरार हो गया था।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

Hot this week

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Udham Singh Nagar पुलिस में बड़ा फेरबदल ! SSP अजय गणपति ने 18 अधिकारियों के किए तबादले

एफएनएन, रुद्रपुर : Udham Singh Nagar में कानून-व्यवस्था को और...

Topics

केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज अपने पद से दिया इस्तीफा

एफएनएन, दिल्ली : केद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने...

Rudrapur में 9.5 लाख की साइबर ठगी ! म्यूल अकाउंट का बड़ा खुलासा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur उत्तराखंड के रुद्रपुर में साइबर...

Uttarakhand में सड़क हादसों पर बड़ा फैसला ! अब 112 से जुड़ेगी हर इमरजेंसी सेवा

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान...

UTU Exam Paper लीक मामला: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, मचा हड़कंप

एफएनएन, देहरादून : UTU Exam Paper उत्तराखंड में परीक्षा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img