03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पटवारी निलंबित: फेसबुक पर 50 हजार रूपये रिश्वत मांगने की वार्ता का ऑडियो वायरल

Spread the love

एफएनएन, नैनीताल : रिश्वत मांगने के आरोप में डीएम ने रामगढ़ तहसील के राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र को निलंबित कर दिया है। शिकायत और उपलब्ध ऑडियो की प्राथमिक जांच में आरोप प्रथमदृष्टया सही प्रतीत होने पर जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने यह कार्रवाई की है।

डीएम वंदना ने बताया कि राजस्व उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र के फेसबुक पर रिश्वत मांगने की वार्ता का ऑडियो वायरल हुआ। जांच के बाद पाया गया कि उक्त ऑडियो में आवाज प्रकाश चंद्र देवतल्ला की है। राजस्व उपनिरीक्षक प्रकाश की ओर से सरकारी कामकाज में लापरवाही बरतने, कार्य में बेवजह देरी व भूमि का खसरा देने के एवज में 25 हजार से 50 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप हैं। डीएम ने बताया कि निलंबन की अवधि में राजस्व उपनिरीक्षक तहसील खनस्यूं में संबद्ध रहेंगे।
डीएम ने दिए जांच ने आदेश
जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल ने रिश्वत मांगने के प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लिया है। साथ ही संबंधित कार्मिक के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिला प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img