03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादूनः पुलिस विभाग में सात डीएसपी अधिकारियों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : पुलिस मुख्यालय ने सात पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के तबादले किए हैं। इनमें डीएसपी अंकुश मिश्रा को लंबे समय बाद एसटीएफ से ट्रांसफर किया गया है। अंकुश मिश्रा सीओ साइबर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सीओ साइबर रहते उन्होंने साइबर क्राइम के मामले में कई काम किए जिनमें उन्हें वर्ष 2022 में राष्ट्रीय स्तर पर भी साइबर कॉप का अवार्ड मिल चुका है। अब मिश्रा को इंटेलीजेंस में तैनाती दी गई है।

इसी तरह डीएसपी अमित कुमार को चमोली से नैनीताल जिले में ट्रांसफर किया गया है। डीएसपी आशीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय से ट्रांसफर कर आईआरबी द्वितीय भेजा गया है। डीएसपी संदीप नेगी को देहरादून जिले से ट्रांसफर कर पुलिस मुख्यालय में तैनाती दी गई है। परवेज अली को आईआरबी प्रथम से ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें अब एसटीएफ में तैनात किया गया है।
सीओ साइबर की जिम्मेदारी अब डीएसपी परवेज को मिल सकती है। डीएसपी त्रिवेंद्र सिंह राणा को पौड़ी से चमोली में ट्रांसफर किया गया है। उधर, आईआरबी द्वितीय से डीएसपी पूर्णिमा गर्ग को अब देहरादून जिले में तैनाती दी गई है।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img