03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी : उत्तरकाशी में पत्रकार की संदिग्ध मौत पर आक्रोश, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच की मांग

एफएनएन, हल्द्वानी: डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार राजीव प्रताप (35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने प्रदेशभर के पत्रकार समाज को झकझोर कर रख दिया है। राजीव प्रताप पिछले 10 दिनों से लापता थे, जिनका शव उत्तरकाशी के जोशयाड़ा बैराज से बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, उनकी कार लापता होने के अगले दिन स्यूणा गांव के पास मिली थी, लेकिन उसमें राजीव प्रताप मौजूद नहीं थे। इस घटना से पत्रकार समाज में गहरा आक्रोश और असुरक्षा की भावना व्याप्त हो गई है।

पत्रकार साथियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजकर इस मामले की उच्च स्तरीय जांच (एसआईटी/सीबीआई अथवा न्यायिक जांच) की मांग की है। उनका कहना है कि दिवंगत पत्रकार लंबे समय से भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों का खुलासा कर रहे थे, ऐसे में उनकी हत्या किए जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकार साथियों ने राज्य सरकार से दोषियों की जल्द पहचान कर उन्हें कठोर दंड देने और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Hot this week

Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, यूकेडी डेमोक्रेटिक ने खोला केंद्रीय कार्यालय

एफएनएन, गैरसैंण : Gairsain उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img