03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राज्यपाल एल. गणेशन का 80 वर्ष की आयु में निधन, राज्य में सात दिवसीय राजकीय शोक शुरू

एफएनएन, कोहिमा: नागालैंड के राज्यपाल एल. गणेशन का शुक्रवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से चेन्नई के एक निजी अस्पताल में ICU में भर्ती थे। राज्यपाल कार्यालय ने उनके निधन की पुष्टि की। राज्यपाल ला गणेशन के निधन के बाद शनिवार को राज्य में सात दिवसीय राजकीय शोक शुरू हो गया।

गृह विभाग की अधिसूचना में कहा गया कि इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार के विभागों द्वारा कोई आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। कोहिमा में राजभवन के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 80 वर्षीय गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से चेन्नई स्थित अस्पताल के गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में राज्यपाल का इलाज हो रहा था और शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। राजभवन के सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल जुलाई के उत्तरार्ध में अपने गृहनगर चेन्नई के लिए रवाना हुए थे और उन्हें इस सप्ताह वापस लौटना था, लेकिन आठ अगस्त को वह अपने घर में गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गहन निगरानी और उपचार के लिए उन्हें आईसीयू में भर्ती कर लिया। मुख्य सचिव द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया कि उन्होंने शुक्रवार रात अंतिम सांस ली।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो तथा तमिलनाडु, असम, सिक्किम और त्रिपुरा के उनके समकक्षों क्रमश: एम के स्टालिन, हिमंत विश्व शर्मा, प्रेम सिंह तमांग और माणिक साहा तथा कई अन्य नेताओं ने गणेशन के निधन पर शोक व्यक्त किया। गणेशन को 12 फरवरी, 2023 को नगालैंड का 21वां राज्यपाल नियुक्त किया गया था और उन्होंने उसी वर्ष 20 फरवरी को पदभार ग्रहण किया था।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img