03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को देता था भारतीय सेना की खुफिया जानकारी

एफएनएन, अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा निवासी महेंद्र प्रसाद पाकिस्तान के लिए जासूसी करते पकड़ा गया है। महेंद्र प्रसाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ (ISI) को भारतीय सेना की खुफिया जानकारी देता था। इस घटना की जानकारी पर खुफिया विभाग में हड़कंप मचा है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

आरोपी डीआरडीओ गेस्ट हाउस में कर रहा था काम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महेंद्र प्रसाद निवासी प्लयू गांव, भैसियाछाना ब्लाक, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डीआरडीओ गेस्ट हाउस में काम कर रहा था। यहां से वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के लिए जासूसी कर रहा था। आरोप है कि महेंद्र प्रसाद आइएसआइ को भारतीय सेना व डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की गतिविधियों की खुफिया जानकारी लीक करता था। मामले की जानकारी पर खुफिया विभाग सतर्क हो गया है। इसके अलावा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

गांव छोड़कर राजस्थान में था रहने लगा
वहीं, प्लयू गांव के लोगों का कहना है कि महेंद्र प्रसाद तीन साल पहले गांव छोड़कर राजस्थान में रहने लगा था। बताया कि उसने गांव में आना-जाना कम कर दिया था। इसी बीच महेंद्र प्रसाद के पाक के लिए जासूसी करने की बात पर गांव के लोगों ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे देशद्रोही के साथ उनका कोई संबंध नहीं है।

पुलिस और सीआईडी ने आरोपी महेंद्र प्रसाद को किया गिरफ्तार 
सूत्रों के मुताबिक महेंद्र प्रसाद चंदन फील्ड फायरिंग रेंज स्थित डीआरडीओ गेस्ट हाउस में बतौर मैनेजर पद पर काम कर रहा था। पाक के लिए जासूसी करने पर जैसलमेर पुलिस और सीआईडी ने आरोपी महेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Hot this week

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img