03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सप्ताह भर से लापता किशोरी बरामद, आरोपी फरार

Spread the love


एफएनएन, बरेली/मीरगंज:
सप्ताह भर पहले एक युवक संग घर से गई कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की नाबालिग लड़की को पुलिस ने नेशनल हाइवे के बाईपास राधाकृष्ण चौराहे से बरामद कर मेडिकल को भेजा है। आरोपी पुलिस को देखकर भाग गया। आरोपी की तलाश में उसके घर पर दबिश भी दी गई है।
कस्बा फतेहगंज पश्चिमी की एक किशोरी 17 नवम्बर को बाजार में खरीददारी करने गयी थी।शाम तक घर नही लौटी तो घरवालों को चिंता हुईं।काफी तलाश किया लेकिन वह कहीं नहीं मिली। तलाशी के दौरान किसी ने परिवार वालों को लड़की को कस्बे के ही एक युवक और उसके साथियों संग जाते हुए देखने की जानकारी दी थी। इसी बात पर भरोसा करके किशोरी के पिता ने कस्बे के एक लड़के बिलाल और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने नेशनल हाइवे के बाईपास चौराहे के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर से किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी लड़की को रोडवेज बस से दिल्ली ले जाने की तैयारी में था। पुलिस को देखकर वह भाग गया। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल को भेजा है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img