03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

मामा की गला काट कर हत्या, आरोपी भांजे की तलाश में जुटी पुलिस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: की राजधानी लखनऊ में एक भांजे ने अपने मामा की गला काट कर हत्या कर दी। भांजे ने पहले कमरे में बंद करके मामा की जमकर पिटाई की। फिर धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी कमरे का दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाते रहे। वहीं आरोपी भांजा वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे की दीवार तोड़कर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि छह महीने पहले भांजा अपने मामा की नाबालिग साली को लेकर भाग गया था। ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

बता दें कि 15 दिन पहले ही भांजा जेल से छूटकर आया था और उसी रंजिश में मामा की हत्या कर दी। वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। दरअसल, ये मामला अलीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर स्थित शिवलोक कॉलोनी का है। यहां सीतापुर जनपद के अटरिया स्थित बिरसिंहपुर निवासी बाबूलाल कश्यप अपने परिवार के साथ रहते थे। बाबूलाल कश्यप एक बिल्डिंग गार्ड की नौकरी करते थे।

इसी बिल्डिंग में भदैया थाना माल निवासी अनुज कश्यप भी गार्ड की नौकरी करता था। दोनों दूर के रिश्ते में मामा-भांजे लगते थे। बुधवार रात करीब 12 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद भांजा अनुज बाबूलाल कश्यप को कमरे में ले गया और अंदर से दरवाजा बंद करके उनकी पिटाई शुरू कर दी। फिर धारदार हथियार से गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी कमरे का दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाते रहे। वहीं भांजा अनुज वारदात को अंजाम देने के बाद कमरे की दीवार तोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया और आरोपी भांजे की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अनुज कश्यप छह महीने पहले मामा बाबूलाल कश्यप की नाबालिग साली को को लेकर भाग गया था। इसी मामले में परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अनुज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। 15 दिन पहले ही वह जेल से छूटकर बाहर आया था। पुलिस का कहना है कि इसी मामले को लेकर अनुज मामा बाबूलाल से रंजिश रखता था। और आए दिन परेशान करता था। वहीं विरोध करने पर मारपीट भी करता था।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chamoli में दर्दनाक सड़क हादसा : 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल

एफएनएन, चमोली: Chamoli के चमोली जिले में शनिवार सुबह...

Haridwar Pakistani नेटवर्क से जुड़े ट्रांजेक्शन मामले में महिला टीचर गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिले के कलियर थाना क्षेत्र...

Hamirpur Kurara में निर्माणाधीन पुल गिरने से बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत

एफएनएन, हमीरपुर : Hamirpur Kurara जिले के कुरारा क्षेत्र...

Topics

ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित ट्रक 20 मीटर नीचे गिरा, दो की मौत

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Brahmanand तिराहे से आगे ब्रह्मानंद मोड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img