03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Degree की माला पहनकर राहुल गांधी से मिलने पहुंचा युवक, कार्यक्रम में रोजगार और पेपर लीक बने प्रमुख मुद्दे

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : Degree लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी देहरादून पहुंचे, जहां उन्होंने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं से संवाद किया। कार्यक्रम से पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद राहुल गांधी ने हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर मेहता के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की।

बन्नू इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पिथौरागढ़ निवासी बेरोजगार युवक मनोज कुमार अपने गले में अपनी शैक्षणिक डिग्रियों की माला पहनकर पहुंचे। उनका उद्देश्य बेरोजगारी और रोजगार के मुद्दे की ओर ध्यान आकर्षित करना था। लगातार बारिश के बावजूद वह कार्यक्रम में पहुंचे और राहुल गांधी से अपनी बात रखने की उम्मीद जताई। उनका यह अनोखा अंदाज कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र और युवा शामिल हुए। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। राहुल गांधी ने छात्रों से शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया।

गौरतलब है कि कार्यक्रम से एक दिन पहले तैयारियों के दौरान हुए हादसे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमर मेहता की मौत हो गई थी। कार्यक्रम स्थल पर लगाए जा रहे जर्मन हैंगर स्ट्रक्चर का एक एल्युमिनियम खंभा उनके सिर पर गिर गया था। गंभीर रूप से घायल अमर मेहता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। कांग्रेस ने इसे संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस ने ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की थीं। पार्टी का कहना है कि यह संवाद युवाओं की समस्याओं, विशेष रूप से नीट, सीबीएसई और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए आयोजित किया गया है। साथ ही इसे आगामी चुनावी रणनीति के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Hot this week

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Topics

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img