एफएनएन, बदायूं: तेज हवाओं ने जमकर कहर ढाया। लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में तेज हवा आग का सबब बन गई। सोनगुड़ी गांव में जहां आग की वजह से कई झोपड़ियां जल गईं, वहीं उझानी में तेज हवा के कारण लगी आग ने मेंथा ऑयल फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से 100 से ज्यादा घरों के जलने की बात कही जा रही है।







