03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आईपीएल प्लेऑफ शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस मैदान पर होगा फाइनल

एफएनएन, नई दिल्ली: अहमदाबाद 3 जून को इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के अलावा दूसरे क्वालीफायर की मेजबानी करेगा जबकि मुल्लांपुर में इस महीने शुरुआती दो प्ले ऑफ का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI की ओर से यह घोषणा की गई।

जिसमें मानसून को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने 23 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में होने वाले मैच को भी लखनऊ स्थानांतरित कर दिया था। चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिछला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

शुरुआती कार्यक्रम के अनुसार हैदराबाद और कोलकाता को Playoff की मेजबानी करनी थी लेकिन भारत-पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण प्रतियोगिता को एक हफ्ते के लिए स्थगित किए जाने के बाद आईपीएल कार्यक्रम में संशोधन करना पड़ा। आयोजन स्थलों पर फैसला करने से पहले बीसीसीआई ने मानसून का भी ध्यान रखा।

BCCI ने बयान में कहा, ‘IPL संचालन परिषद ने मौसम की परिस्थितियों और अन्य चीजों को ध्यान में रखते हुए Playoff के नए स्थलों पर फैसला किया है।’ बयान के अनुसार, ‘Playoff चरण के समान मंगलवार 20 मई से होने वाले लीग चरण के बाकी मुकाबलों के खेलने की परिस्थितियों के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय आवंटित किया गया है।’

क्वालीफायर एक और एलिमिनेटर मुल्लांपुर में क्रमश: 29 और 30 मई को होंगे जबकि अहमदाबाद एक जून को दूसरे क्वालीफायर और तीन जून को फाइनल की मेजबानी करेगा। अहमदाबाद ने इससे पहले 2022 और 2023 में भी आईपीएल फाइनल की मेजबानी की थी।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img