03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कोविड-19 का कहर , जनवरी से अब तक 2 लोगों की मौत, 52 का चल रहा इलाज

एफएनएन, मुंबईः महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से संबंधित मौत के दो मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 संबंधी ये दोनों मौत मुंबई में हुई हैं।
कोविड-19 से जिन दो लोगों की जान गई है वे पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से एक को ‘हाइपोकैल्सीमिया’ दौरे के साथ गुर्दे से संबंधित बीमारी थी, जबकि दूसरा व्यक्ति कैंसर का मरीज था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनवरी से अब तक कुल 6,066 नमूनों की जांच की गई जिनमें 106 में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। इनमें से 101 मरीज मुंबई से और बाकी पुणे, ठाणे और कोल्हापुर से थे।
विभाग ने कहा कि वर्तमान में 52 मरीजों में कोविड-19 के हल्के लक्षण हैं जो उपचाराधीन हैं, जबकि 16 का अस्पतालों में इलाज हो रहा है। विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘कोविड-19 के मामलों में वृद्धि केवल महाराष्ट्र में ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों और यहां तक ​​कि अन्य देशों में भी देखी जा रही है।’’

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img