03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पाकिस्तान भीख मांगकर भारत से लड़ना चाह रहा, सोशल मीडिया हैंडल को हैक बताकर बयान से पलटा

Spread the love

एफएनएन, इस्लामाबाद : एक तरफ भारत को गीदड़भभकी दिखा रहा है और दूसरी तरफ उसकी जेब खाली है। यही वजह है कि जरा सी लड़ाई के बाद ही पाकिस्तान की भीख मांगने की नौबत आ गई है। दरअसल पाकिस्तान सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दुनियाभर के देशों से अपील की गई है कि वे पाकिस्तान को कर्ज दें क्योंकि भारत के साथ लड़ाई में उसे भारी नुकसान हुआ है। हालांकि बाद में जब पाकिस्तान के एक मंत्री से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने एक्स हैंडल को हैक बताकर अपने बयान से पल्ला झाड़ लिया।

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब
पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्री ने दावा किया है कि उनका एक्स अकाउंट शुक्रवार को हैक हो गया था। उन्होंने कहा कि यह ट्वीट उनके द्वारा नहीं किया गया है और अकाउंट को बंद करने की कोशिश की जा रही है। पाकिस्तान बेशक कह रहा है कि उसका सोशल मीडिया अकाउंट हैक किया गया है, लेकिन ये भी सच है कि उसकी आर्थिक स्थिति किसी से भी छिपी नहीं है। पाकिस्तान आईएमएफ के साथ कर्ज लेने की बातचीत कर रहा है।

ऐसी स्थिति के बावजूद पाकिस्तान अपनी बेशर्मी से बाज नहीं आ रहा है और उसने 7-8 मई की रात भारत के कई शहरों पर ड्रोन्स और मिसाइल हमले किए। हालांकि भारत की सेना सतर्क थी और उसने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इसके साथ ही भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई शहरों में उसके रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है।

Hot this week

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Topics

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...

Rudrapur Kisan आंदोलन में हड़कंप, प्रदर्शनकारी युवक के पास मिली पंपिंग गन

एफएनएन, रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय...

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img