Saturday, February 21, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशबरेली : बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की...

बरेली : बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या

एफएनएन, बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रमजान के दौरान एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में गुरुवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया।

अंधाधुंध फायरिंग से मौके पर ही मौत
मृतकों की पहचान दौलत खां (50) और उनके भतीजे रहीस खां (32) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों गुरुवार सुबह बाइक से खेत पर जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल से कई खोखे बरामद किए गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि फायरिंग काफी नजदीक से की गई थी।

पुरानी रंजिश का मामला, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दौलत खां खुद भी एक दोहरे हत्याकांड का आरोपी था और बीते साल ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। 2019 में हुए एक हत्याकांड को लेकर उसके परिवार की कुछ लोगों से रंजिश चल रही थी। पुलिस को शक है कि यह हत्या उसी विवाद का नतीजा हो सकती है।

बरेली एसएसपी के अनुसार, शुरुआती जांच में पारिवारिक रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस ने हत्याकांड के पीछे संभावित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

इलाके में बढ़ाई गई गश्त, आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार
घटना के बाद से ही पुलिस ने पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी है। संदिग्धों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द पकड़कर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments