03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे, 6 मजदूरों को कुचला, 4 की मौत

Spread the love

एफएनएन, उत्तराखंड: के देहरादून में बुधवार रात एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपने घर जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। मौके पर ही सभी की मृत्यु हो गई। मजदूरों की कुचलकर भागते कार चालक ने थोड़ी दूरी पर दोपहिया वाहन पर खड़े होकर बातचीत करते दो युवकों को भी टक्कर मार दी, जिससे वे भी घायल हो गए। हादसे के बाद कार सवार फरार हो गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बताया कि राजपुर क्षेत्र में रात करीब सवा आठ बजे राजपुर से सांई मंदिर के मध्य एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। जिससे चारों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अयोध्या के गांव लौटी सरैया के रहने वाले मंशा राम और रंजीत के रूप में हुई है। जबकि, दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। ये सभी कांठ बंगला बस्ती में रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि वह सभी राज मिस्त्री का काम करते थे और अपना काम खत्म कर, अपने कमरे पर जा रहे थे। एसएसपी ने बताया कि कार ने मजदूरों को कुचलने के बाद, थोड़ी दूर पर ही सड़क किनारे एक दोपहिया वाहन पर बैठकर आपस में बात कर रहे हरदोई (उत्तर प्रदेश) के गांव अजीज पुर निवासी धनीराम और बिहार के रहने वाले मोहम्मद शाकिब को भी टक्कर मार दी। जिससे ये दोनों घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के सभी बैरियरों पर उक्त कार की तलाश जारी है। साथ ही, सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार चंडीगढ़ नंबर की बताई जा रही है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img