03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूनिसॉफ्टबेस सॉल्यूशन्स के समारोह में बरेली और प्रदेश के चर्चित समाजसेवियों का हुआ अभिनन्दन

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। यूनिसॉफ्टबेस सॉल्यूशन्स की ओर से बरेली कैंसर हॉस्पिटल के सभागार में आयोजित समारोह में समाज में जनहित के कार्य करने वाली बरेली और प्रदेश के चर्चित समाजसेवियों का अभिनंदन किया गया। 

इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. विनीता सिसोदिया ने लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राकेश यादव, नोएडा की सोशल वर्कर डॉ. अर्पणा मिश्रा, साहित्य भूषण डॉ.सुरेश बाबू मिश्रा, बरेली के समाजसेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, श्रमजीवी पत्रकार निर्भय सक्सेना, बेस्ट रिसर्चर अंशुल कुमार, यंग रिसर्चर डॉ अंकुल तिवारी को  शॉल उढ़ाकर, पुष्पहार पहनाकर और सम्मान पत्र व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. नीलांचल त्रिवेदी, जय प्रकाश श्रीवास्तव का भी विशिष्ट सम्मान प्रदान कर अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विनीता सिसोदिया ने सभी को समाजसेवा, देश सेवा और साहित्य सेवा के लिए जागरूक किया और युवाओं को आलस छोड़कर आगे आने के लिए जागृत किया।

साहित्य भूषण डॉ. सुरेश बाबू मिश्रा ने बसंत पंचमी के महत्त्व पर प्रकाश डाला और संस्था के लिए मंगल कामना की। समाज सेवी सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने कहा कि ईश्वर का आदेश-प्रसाद मानकर पूर्ण लगन के साथ सदैव निस्वार्थ समाजसेवा में जुटा रहता हूं। लखनऊ से ऑनलाइन जुड़े डॉ. राकेश यादव ने रिसर्च पर युवाओं का ध्यान आकृष्ट किया और नए अविष्कार करते रहने को प्रेरित-प्रोत्साहित भी किया। यूनिसॉफ्टवेस के फाउंडर अंशुल कुमार ने संस्था की कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला ।

नोएडा से आईं डॉ. अपर्णा मिश्रा ने भी अपनी संघर्षयात्रा से जुड़े रोचक संस्मरण सुनाए। बताया- पूरनपुर जैसे छोटे शहर से पहली महिला इंजीनियर बनने और डॉक्टरेट करने तक के खट्टे-मीठे अनुभव को साझा किया। डॉ. नीलांचल त्रिवेदी ने अपने ओजस्वी वाणी से सभी में देश प्रेम की भावना जागृत की। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए प्रवीन शर्मा को भी सम्मानित किया गया। यूनिसॉफ्ट के सीईओ डॉ अनुराग उपाध्याय ने सभी अतिथियों का आभार जताया और भविष्य में भी ऐसे ही कार्यक्रम करते रहने का भरोसा दिलाया। शुभम पाठक का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img