03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वसंतोत्सव एवं महाप्राण ‘निराला’ जयंती पर क्रांतिकारी छात्र परिषद की रससिद्ध काव्य गोष्ठी एवं रजत कुमार की पुस्तक ‘कूड़ा क्या है’ का विमोचन

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, मशहूर कवि-शायर, पूर्व विधायक स्वर्गीय श्योराज बहादुर सक्सेना एडवोकेट के भूड़ स्थित आवास पर क्रांतिकारी छात्र परिषद की ओर से वसंतोत्सव एवं महाकवि सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला‘ की पावन जयंती पर सरस काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। साथ ही संस्थापक अध्यक्ष रजत कुमार की पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित सारगर्भित एवं सम-सामयिक पुस्तक का विमोचन भी कराया गया।

काव्य गोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. महेश मधुकर एवं विशिष्ट अतिथि साहित्यिक संस्था ‘साहित्य सुरभि’ के अध्यक्ष राम कुमार कोली रहे। अध्यक्षता कवि जगदीश निमिष ने की। शुभारंभ माॅं शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। माॅं शारदे की सरस वंदना उपमेंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी/पूर्व विधायक स्वर्गीय श्योराज बहादुर के सुपुत्र एवं क्रांतिकारी छात्र परिषद से संस्थापक अध्यक्ष रजत कुमार की पर्यावरण संरक्षण की नई-बड़ी चुनौतियों से खबरदार करती पुस्तक कूड़ा क्या है? का विमोचन वरिष्ठ साहित्यकार और समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. महेश मधुकर ने किया।

पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से खबरदार करती रजत कुमार की एक और पुस्तक का हुआ विमोचन

इस अवसर पर काव्य गोष्ठी में डॉ. महेश मधुकर, रामकुमार कोली, रजत कुमार, गांधी मोहन सक्सेना, रामधनी निर्मल, रामकुमार भारद्वाज अफरोज़’, डॉ. रामशंकर शर्मा प्रेमी, प्रताप मौर्यमृदुल, रीतेश साहनी, उपमेंद्र सक्सेना एवं श्रीमती नीरज और अन्य रससिद्ध कवियों ने अपनी यादगार-श्रेष्ठ कविताएं, गीत, छंद सुनाकर खूब वाहवाही तो बटोरी ही; कालजयी-महान कवि महाप्राण सूर्यकांत त्रिपाठी निराला को भावभरे, काव्यमय श्रद्धासुमन भी समर्पित किए। कवियों ने ऋतुराज वसन्त के स्वागत में भी अपनी एक से बढ़कर एक कविताएं प्रस्तुत कीं और समारोह को स्मरणीय बना दिया।

काव्य गोष्ठी में कविता पाठ करते मुख्य अतिथि डॉ. महेश मधुकर

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img