03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में पत्नी की हत्या कर बेड में छिपाई लाश; पति फरार

एफएनएन, दिल्ली : के बिंदापुर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को बेड में छिपा दिया और फरार हो गया। पुलिस को घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, जहां महिला का शव सड़ी-गली हालत में पाया गया। शव की पहचान 24 वर्षीय दीपा के रूप में हुई है, जो पांच साल पहले धनराज से शादी कर दिल्ली में किराए पर रहती थी।

पुलिस ने बताया कि दीपा और धनराज की दो साल की एक बेटी भी है, जो अपने मामा के पास रहती है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस ने एफएसएल और क्राइम टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। बताया गया कि दो दिन पहले आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को छिपाया था।जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम को महिला का शव सड़ी गली हालत में मिला था।

मृतका के पिता, अशोक चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। यह धारा हत्या या गंभीर चोटों से संबंधित अपराधों के लिए लागू होती है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है, और आरोपी की तलाश में प्रयास जारी हैं। आरोपी की पहचान टैक्सी ड्राइवर के रूप में हुई है और वह घटना के बाद से फरार है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गहन जांच कर रही है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड में पहली बार मीडिया के सामने आए विनोद आर्य, 4085 पेज की व्हाट्सऐप चैट दिखाई

एफएनएन , हरिद्वार : बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में...

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...

Topics

Ranikhet-Haldwani मार्ग पर चलती कार में लगी भीषण आग, छह लोगों ने कूदकर बचाई जान

एफएनएन , अल्मोड़ा : रानीखेत-हल्द्वानी मार्ग पर मॉलरोड स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img