03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली, जिलाधिकारी एवं एसपी ने किया निरीक्षण

एफएनएन, रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। इसी बीच पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे और जिलाधिकारी सौरभ गहरवार शुक्रवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने अधिशासी अभियंता डीडीएमए विनय झिंक्वाण को निर्देश दिए कि केदारनाथ धाम में वर्तमान में काफी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में धाम में सीमेंट व कंक्रीट के कार्य को छोड़कर निर्माणाधीन भवनों के अंदर जो भी अन्य कार्य किए जाने हैं, उन कार्यों को कराया जाए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और खानपान का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही डीएम सौरभ गहरवार ने श्रमिकों से बातचीत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि सभी लोग विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में वो अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। जिलाधिकारी ने बीते साल 31 जुलाई को आई आपदा से क्षतिग्रस्त यात्रा मार्ग को जल्द ठीक करने के निर्देश दिए थे, जिससे धाम आने वाले तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।

वहीं, एसपी अक्षय प्रहलाद कोंडे ने सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी और पुलिस के जवानों से मुलाकात की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर स्थापित होने वाली पुलिस चौकियों में नियुक्त होने वाले पुलिस बल की आवासीय व्यवस्था को लेकर चिन्हित स्थानों का निरीक्षण किया और कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कहा कि सभी कार्मिक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ केदारनाथ धाम की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img