Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधदिल्ली: प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से बीबीए की पढ़ाई कर रहे, दो छात्रों...

दिल्ली: प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से बीबीए की पढ़ाई कर रहे, दो छात्रों ने ‘पीजी’की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

एफएनएन, नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में सोमवार को दो छात्रों ने अपने ‘पेइंग गेस्ट (पीजी)’ आवास की चौथी मंजिल से कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये दोनों छात्र दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) से बीबीए की पढ़ाई कर रहे थे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें सूचना मिली कि के एन काटजू इलाके में सोमवार सुबह दो छात्रों ने एक इमारत से छलांग लगा दी। पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’ उन्होंने बताया कि मामले के विस्तृत विवरण का इंतजार है।

यह भी पढ़ें- UP के इस जिले में पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, अवैध तरीके से भारत में हुआ दाखिल

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments