03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : दिवाली मना कर रिश्तेदारी में से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, मुरादाबाद: दिवाली मना कर रिश्तेदारी में से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्योहार वाले दिन युवक की मौत से उसके परिवार में मातम छा गया।

थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव दुपेड़ा निवासी चैन सिंह दिवाली पर अपनी किसी रिश्तेदारी में गया हुआ था, जहां देर रात वापस घर लौटते समय थाना क्षेत्र के मनकरा गांव में कपूर फॉर्म के पास पहुंचने पर अचानक से सामने से आ रही बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को जोरदार टक्कर मारकर दी।  इस हादसे में चैन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और  सड़क किनारे पड़े शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर अपने साथ थाने ले आई। मृतक के बड़े भाई मनीष ने बताया वह मजदूरी करने का कार्य करता था। गुरुवार की रात वह रिश्तेदारी में से होकर वापस लौट रहा था। चैन सिंह अपने परिवार में सबसे बड़ा था। तीन वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। 2 वर्ष की उसकी एक बेटी भी है। चैन सिंह की मौत से दिवाली के दिन परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें-डीआरएम ने इज्जतनगर मंडल के सभी 10 सेवानिवृत्त कर्मियों को सौंपे समापक राशि के परिपत्र, गोल्ड प्लेटेड मेडल्स

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img