03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बाराबंकी जिले में शराब के नशे में एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: के बाराबंकी जिले में शराब के नशे में एक शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि शख्स नशे का आदी था। दीपावली की रात उसने दोस्तों के साथ बैठकर काफी शराब पी, इसके बाद वह रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा। शख्स को रेलवे ट्रैक की तरफ जाता देख दोस्तों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह रुका नहीं और रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। कुछ ही देर बाद आई ट्रेन शख्स के ऊपर से गुजर गई। पास में रेलवे ट्रैक का बैरियर होने से गेटमैन को घटना की जानकारी हो गई। जिसके बाद गेटमैन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शराब के नशे में ट्रैक पर खड़ा हुआ शख्स, ऊपर से गुजर गई ट्रेन
मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां कस्बा फतेहपुर के मोहल्ला पचघरा निवासी 45 वर्षीय बब्लू ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली है। लोगों ने बताया कि बबलू ने गुरुवार दीपावली की रात अपने दोस्तों के साथ शराब पी, जब उसे काफी नशा हो गया तो वह दोस्तों के पास से उठकर पास से गुजरे रेलवे ट्रैक की ओर जाने लगा। जब बबलू ज्यादा आगे बढ़ गया तो दोस्तों ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह रुका नहीं उसके दोस्त कुछ समझ पाते उससे पहले ही वह रेलवे ट्रैक पर जाकर खड़ा हो गया। कुछ ही देर बाद वहां से गुजरी ट्रेन की चपेट में वह आ गया। शोरगुल सुनकर पास में स्थित बैरियर के गेटमैन को घटना की जानकारी हुई। गेटमैन ने घायल बबलू को स्थानीय सीएचसी पर भेजा और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बबलू ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद : दिवाली मना कर रिश्तेदारी में से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img