03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गाजीपुर में झाड़-फूंक के बहाने धर्मांतरण कराता है मौलवी, एफआईआर दर्ज

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो,गाजीपुर-उ.प्र.। यूपी के गाजीपुर जिले में बरेसर थाना क्षेत्र में एक मौलवी पर झाड़-फूंक के बहाने हिंदू महिलाओं का धर्म परिवर्तन कराने और उनके साथ अश्लील हरकतें करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर बरेसर थाना पुलिस ने मौलवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला का आरोप है कि मौलाना अपने दरबार में धर्मांतरण का काम लगातार कर रहा है। उसके ससुराल वालों की माटा ग्राम निवासी मौलवी शान अहमद के दरबार में आस्था थी। वे लोग इस मौलवी के यहां अक्सर आते-जाते थे। उसे भी उसका पति बीते मार्च माह में झाड़फूंक के लिए यहां लाया था। महिला का आरोप है कि मौलवी शान अहमद ने उसे धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया. साथ ही माटा गांव स्थित अपने किलेनुमा मकान में उसके साथ झाड़फूंक के नाम पर अश्लील हरकतें करने की कोशिश की। महिला के विरोध से चलते जब वह असफल रहा तो उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

किसी तरह पीड़िता बचकर अपने पिता के घर चली आई। मायके वालों ने उसका हौसला बढ़ाया तो 4 अक्टूबर को उसने बरेसर थाने में शर्मनाक आपबीती की लिखित शिकायत की। पीड़िता ने आरोप लगाया है मौलवी दस-बारह हिंदू लड़कियों-औरतों का धर्म परिवर्तन करवा भी चुका है। उसने इन सबको अपनी ‘सेवादार’ बना रखा है। गाजीपुर में धर्म परिवर्तन के इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी मौलवी शान अहमद के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस विवेचना कर रही है।

कौशांबी में बेटे के ससुराली बना रहे धर्मांतरण का दबाव
कौशांबी। उधर, यूपी के ही कौशांबी जिले में एक महिला ने अपने बेटे के ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध पर उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाने और जान से मार डालने की धमकियां देने का आरोप लगाया है। मामला कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र का है। यहां की महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की शादी करीब चार साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के कुछ माह बाद पता चला कि बेटे के ससुराल वाले ईसाई धर्म अपना चुके हैं। बेटे का ससुर थाने का चौकीदार और चंगाई सभा का सक्रिय सदस्य है। वह अपनी बेटी और ससुरालियों पर हिंदू धर्म छोड़कर क्रिश्चियन धर्म अपनाने का दबाव बना रहा है. इन्कार करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और गाड़ी चढ़ाकर जान से मार डालने की धमकियां भी दे रहा है। करारी थाना प्रभारी विनीत कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने धर्म परिवर्तन करवाने के लिए दबाव बनाने की शिकायत की है।‌ इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर एफआईआर दर्ज होगी और गिरफ्तारी भी कराई जाएगी।

Hot this week

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Innovation Ideas से 10 युवाओं का स्टार्टअप चयन, सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

एफएनएन, देहरादून : Innovation Ideas उत्तराखंड में युवाओं के...

Topics

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...

Roorkee में चार बाइकों की भीषण भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, छह घायल

एफएनएन, रुड़की : Roorkee में कलियर रोड पर शुक्रवार...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img