03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लखनऊ में आईआईटी/जेईई की तैयारी कर रहे छात्र ने कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ-उत्तर प्रदेश: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक कोचिंग सेंटर की 8वीं मंजिल से एक छात्र कूद गया। छात्र के कूदने से इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने अफरा-तफरी में घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जानिए क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह मामला हजरतगंज थाना क्षेत्र के चरण प्लाजा के पास कोचिंग सेंटर का है। जानकीपुरम निवासी आदित्य (17) आईआईटी/जेईई की तैयारी कर रहा था। रोजाना की तरह शनिवार सुबह कोचिंग सेंटर पहुंचा था। वह छत पर गया, अपना मोबाइल फोन और बैग वहीं रख दिया। इसके बाद छत से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि छात्र इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। वह कई दिनों से गुमसुम था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुबह 8 बजे के करीब कॉमर्स हाउस बिल्डिंग के गार्ड ने पुलिस को छात्र के छत से कूदने की सूचना दी। पुलिस पहुंची और घायल आदित्य को लेकर सिविल अस्पताल गई। वहां, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आदित्य ने चरण होटल के सामने स्थित कॉमर्स हाउस बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की है। यह बिल्डिंग बंद रहती है। आदित्य फायर सर्विस की सीढ़ियों से 8वीं मंजिल तक गया और वहां से कूद गया। मृतक के बैग से मिले मोबाइल फोन से ही परिजनों को सूचना दी गई है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- अमेठी: जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

Hot this week

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Topics

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img