03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अमेठी: जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या करने वाले आरोपी, पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

Spread the love

एफएनएन, अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक ही परिवार के 4 लोगों (शिक्षक सुनील, पत्नी पूनम भारती, मासूम सृष्टि व लाडो) की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी चंदन वर्मा को अब अपनी मौत का डर सता रहा है। दरअसल, आरोपी तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां पर भर्ती चंदन को अपनी मौत का डर सता रहा है। उसे लग रहा है कि इस अस्पताल में उसका सही से इलाज नहीं होगा और उसकी मौत हो जाएगी। इसलिए वह पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसे सरकारी की बजाय किसी निजी अस्पताल में भर्ती किया जाए।

पुलिसकर्मियों से विनती कर रहा आरोपी
जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल में भर्ती चंदन वर्मा पुलिस से कह रहा है कि उसे सरकारी की बजाय किसी निजी अच्छे अस्पताल में भर्ती कराया जाए। निजी एवं अच्छे अस्पताल में इलाज का जो खर्च आएगा, उसे वह स्वयं भुगतान करेगा। वह रोते हुए पुलिस अधिकारियों से दूसरे अस्पताल ले जाने की विनती करता दिखा।

पुलिस से पिस्टल छीनकर भाग रहा था आरोपी
दरअसल, आरोपी चंदन वर्मा पुलिस से पिस्टल छीनकर भाग रहा था, तभी उसे यह गोली लगी। पुलिस के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब शिवरतनगंज थाने के उपनिरीक्षक मदन कुमार सिंह नहर पटरी के पास मिली पिस्तौल को अपने कब्जे में ले रहे थे। पुलिस ने एक बयान में कहा कि जब सिंह पिस्तौल और उसकी मैगजीन का निरीक्षण कर रहे थे तभी आरोपी चंदन वर्मा ने सिंह की पिस्तौल छीन ली और उन्हें जान से मारने की नीयत से उन पर गोली चला दी। इस पर पुलिस निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बचाव में गोली चलाई जो वर्मा के दाहिने पैर में लगी। आरोपी चंदन वर्मा को शुक्रवार रात नोएडा में एक टोल प्लाजा के पास से गिरफ्तार किया गया था वह दिल्ली भागने की फिराक में था।

यह भी पढ़ें- कानपुर में एक दंपत्ति ने शहर के सैकड़ो लोगों को, बूढ़े से जवान करने के नाम पर करीब 35 करोड़ रुपये ठगकर फरार

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img