03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेधावी छात्राओं को हौसलों की उड़ान दे रही भारत सरकार की विज्ञान ज्योति फेज-5 परियोजना

Spread the love

बरेली के विभिन्न नवोदय-केंद्रीय विद्यालयों से चयनित 12वीं क्लास की 50 मेधावी छात्राओं को ₹12-12 हजार छात्रवृत्ति, ₹14-14 हजार की मुफ्त किताबें वितरित

गणेश ‘पथिक’-एफएनएन ब्यूरो, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजना ‘विज्ञान ज्योति फेज- 5’ मेधावी छात्राओं को हौसलों की ऊंची उड़ान भरवाने में मददगार बन रही है।

इस परियोजना के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद बरेली, केंद्रीय विद्यालय-2 जेएलए बरेली, केंद्रीय विद्यालय एनईआर बरेली, केंद्रीय विद्यालय-1 जेआरसी बरेली एवं केंद्रीय विद्यालय एयरफोर्स बरेली से चयनित कक्षा 12 की 50 मेधावी छात्राओं में प्रत्येक को ₹12000-₹12000 की वार्षिक स्कॉलरशिप तथा ₹14000-14000 तक की मेडिकल/इंजीनियरिंग की तैयारी से संबंधित नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं।

छात्रवृत्ति-पुस्तक वितरण कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय रफियाबाद, बरेली के प्रधानाचार्य प्रमोद सिंह रावत, उप प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता गुप्ता एवं विज्ञान ज्योति परियोजना जिला बरेली के समन्वयक जितेंद्र कुमार भी सम्मिलित रहे।

प्राचार्य श्री रावत ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत विभिन्न नवोदय, केंद्रीय विद्यालयों से चयनित सभी 50 छात्राओं को स्कॉलरशिप की पहली किश्त उनके बैंक खातों में भेज भी दी गई है। इसी तरह कक्षा 10 की बरेली के विभिन्न नवोदय, केंद्रीय विद्यालयों से चयनित सभी 50 मेधावी छात्राओं को भी विज्ञान किट जल्द ही नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस परियोजना के माध्यम से इन मेधावी छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में अपनी नई दिशा तलाशने और श्रेष्ठ वैज्ञानिक बनने में काफी मदद मिलेगी।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img