03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली के मीरगंज में समलैंगिक संबंधों के विरोध में हुई थी शिवम की हत्या

Spread the love

आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर पुलिस ने किया वारदात का खुलासा, मृतक का मोबाइल फोन और आधारकार्ड भी बरामद

एफएनएन ब्यूरो, मीरगंज-बरेली। मीरगंज के शिवम दिवाकर उर्फ कन्हैया हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या समलैंगिक संबंधों के विरोध में की गई थी। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना गुनाह कबूल भी कर लिया है। उसके
आरोपी के पास से आला कत्ल चाकू और तमंचा, दो कारतूस भी बरामद किए हैं। साथ ही शिवम का मोबाइल फोन और आधार कार्ड भी हत्यारोपी इरशाद के पास से बरामद किया गया है। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने वारदात के पीछे का कारण समलैंगिक संबंधों का विरोध बताया है।

मीरगंज के शिवपुरी का रहने वाला शिवम उर्फ कन्हैया (22) बुधवार की शाम को घर से लापता हो गया था। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बावजूद उसका पता नहीं चल पा रहा था। गुरुवार को सिंधौली पुलिया के पार रेलवे लाइन किनारे आम के बाग में उसकी लाश मिली थी। गला काटकर उसकी हत्या की गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी थी।

इस मामले में पुलिस को शुक्रवार को कई अहम सुराग मिले थे। पुलिस ने शिवम के दो दोस्तों को भी हिरासत में लिया था। शनिवार को मुठभेड़ में आरोपी इरशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि समलैंगिक संबंधों को लेकर उसने शिवम की हत्या की थी। उसने शिवम को पहले शराब पिलाई। उसके बाद बाग में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार आरोपी हत्या में इस्तेमाल हथियार छुपाने जा रहा था। गोपनीय सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने पहुंची। इस पर उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसमें एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी के पास से चाकू, अवैध तमंचा, 2 कारतूस, शिवम का मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किया गया है। आरोपी इरशाद भी शिवम के घर के पास का ही रहने वाला है।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img