03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तर प्रदेश माफिया ने गरीबों का निवाला भी न बख्शा, सरकारी चावल से भरे 599 प्लास्टिक के कट्टे बरामद

Spread the love

एफएनएन, उत्तर प्रदेश: के आगरा में आपूर्ति विभाग ने किरावली के रायभा गांव के नगला बुद्धा में सरकारी चावल से भरे 599 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किए हैं। इनका वजन 300 किलो से अधिक है। गोदाम में चावल से भरे 62 बोरे बरामद किए हैं। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि सूचना पर छापा मारा तो नगला बुद्धा में एक गोदाम के बाहर हरियाणा नंबर का कंटेनर खड़ा था, जिसमें चावल से भरे प्लास्टिक के 100 कट्टे लदे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो एक मैक्स गाड़ी खड़ी थी। इसमें 60 कट्टे लदे हुए थे। गोदाम का निरीक्षण किया तो कमरे में राशन सप्लाई के चावल से भरे 62 बोरे रखे हुए थे। इसी में चावल से भरे प्लास्टिक के 377 कट्टे और रखे हुए थे।

इन सभी का औसत 50 किलो वजन है। राशन के चावल की कालाबाजारी खेरागढ़ निवासी सुमित अग्रवाल और रायभा निवासी मनीष अग्रवाल करते हैं। ये अंतरराज्यीय राशन माफिया हैं, जो आपस में साले-जीजा हैं। तीन महीने पहले सुमित अग्रवाल के खेरागढ़ स्थित गोदाम पर छापा मारकर सरकारी चावल जब्त कर चुके हैं। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। चावल जब्त कर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।
हरियाणा, राजस्थान एमपी तक कालाबाजारी
डीएसओ ने बताया गैंग का सरगना सुमित अग्रवाल है, जो हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में राशन के चावल की कालाबाजारी करता है। यह आगरा, मथुरा समेत आसपास के जिलों से सरकारी चावल सस्ती दर पर खरीद कर इन राज्यों में बेचता है। इस गैंग में कुछ राशन डीलर भी मिले हुए हैं। गोदाम में मिले बोरों से इसकी पुष्टि हो रही है।
फेरी वालों से एजेंट के जरिए करते हैं खरीद
डीएसओ ने बताया कि कई कार्डधारक चावल को बेचने का भी काम कर रहे हैं। फेरी वाले इनसे 20-25 रुपये प्रति किलो खरीद लेकर एजेंट को बेचते हैं। इससे ये राशन माफिया सुमित खरीदकर कई राज्यों में ढाबा और आटा मिल में कालाबाजारी कर बेच देता था।

Also read- सीतापुर; रील बनाते समय ट्रेन से तीन लोगों की मौत, सिर्फ रील बनाने वाला ही जिंदा बचा

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img