03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सारण जिले के झोलाछाप डॉक्टर ने किशोर के पथरी का ऑपरेशन यूट्यूब वीडियो देखकर किया ऑपरेशन, किशोर की हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, बिहार : बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक झोलाछाप चिकित्सक ने किशोर के पथरी का ऑपरेशन यूट्यूब वीडियो देखकर किया, जिससे किशोर की स्थिति गंभीर हो गई और अंततः उसकी मौत हो गई। घटना मोतीराजपुर स्थित गणपति सेवा सदन में हुई। मृत किशोर की पहचान मढ़ौरा थाना अंतर्गत भुवालपुर गांव के निवासी 15 वर्षीय कृष्णा कुमार उर्फ गोलू के रूप में की गई है।

यूट्यूब देखकर ऑपरेशन कर रहा था डॉक्टर
दरअसल, गणपति सेवा सदन में झोलाछाप चिकित्सक अजीत कुमार पुरी ने किशोर का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक बार-बार यूट्यूब पर वीडियो देखकर पथरी निकालने का प्रयास कर रहे थे। ऑपरेशन के बाद किशोर को दर्द बढ़ने की शिकायत हुई और स्थिति नाजुक हो गई। किशोर की हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से पटना ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद, गणपति सेवा सदन के चिकित्सक और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए।

परिजनों ने शव को लेकर किया हंगामा
परिजन किशोर के शव को लेकर गड़खा थाना पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद, गणपति सेवा सदन का बोर्ड और सारा सामान हटा दिया गया। यह नर्सिंग होम स्थानीय जनप्रतिनिधि के मकान में चल रहा था, जो अब खाली हो चुका है।

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। झोलाछाप चिकित्सक की लापरवाही और नर्सिंग होम की अनियमितताओं पर गंभीर ध्यान दिया जा रहा है। यह घटना न केवल चिकित्सा पेशेवरों की लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के नियमन की आवश्यकता को भी दर्शाती है।

यह भी पढ़ें- रुड़कीः स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में उतरे किसान, अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img