03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रातभर शहद में डुबोकर रखें लहसुन, सुबह खाली पेट खा लें, इन रोगों से मिलेगी राहत

लहसुन एक ऐसा सुपरफूड है जिसे गुणों का खजाना और स्वाद से भरपूर माना जाता है। खाली पेट लहसुन को शहद में डुबोकर खाना कई चामत्कारिक फायदे देता है।

लहसुन और शहद दोनों ही आयुर्वेद में बहुत ज्यादा गुणकारी माने जाते हैं। आप इन्हें खाली पेट सेवन करते हैं तो यह किसी औषधि से कम नहीं है।‌लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन एंटीबायोटिक, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो कई रोगों से राहत दिला सकता है।‌ चलिए, जानते हैं कि किन लोगों के लिए और क्यों खाली पेट लहसुन को शहद में डुबोकर खाना फायदेमंद है.

रात भर भिगोकर रखे गए लहसुन-शहद को सुबह खाली पेट खाने के फायदे-

  1. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक
    लहसुन और शहद दोनों में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर को कई इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलती है।
  2. हृदय के लिए फायदेमंद
    लहसुन में एलिसिन नामक तत्व पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।‌ शहद के साथ इसका सेवन करने से हार्ट की धमनियों में जमा प्लाक कम होता है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है।
  3. पाचन को सुधारने में मददगार
    लहसुन और शहद का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी होता है। यह पेट की सूजन, अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसके सेवन से आंतों की सेहत भी सुधरती है।
  4. वजन घटाने में मददगार
    खाली पेट लहसुन और शहद का सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे वजन घटाने में सहायता मिलती है। यह शरीर में जमे एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में भी मदद करता है, जिससे वजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
  5. ब्लड शुगर लेवल को काबू करता है
    शोध से पता चला है कि लहसुन का सेवन ब्लड शुगर लेवल को काबू करने में सहायक होता है। जब इसे शहद के साथ लिया जाता है, तो यह ब्लड शुगर को स्थिर रखता है और डायबिटीज के खतरे को कम करता है।
  6. सर्दी और खांसी से राहत
    लहसुन और शहद का मिश्रण गले की खराश, खांसी और सर्दी से राहत दिलाने में भी कारगर माना गया है। इसके एंटीबायोटिक गुण संक्रमण को कम करते हैं और शरीर को जल्दी ठीक होने में मदद करते हैं।

कैसे करें सेवन?

एक से दो लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से कूट लें।
इसे एक चम्मच शहद में डुबोकर रातभर के लिए छोड़ दें.
सुबह खाली पेट इस मिश्रण का सेवन करें और इसके बाद 15-20 मिनट तक कुछ भी नहीं खाएं।

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है।‌ यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img