03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

“मम्मी! माफ कर देना, सट्टेबाजों ने बर्बाद कर दिया, बीवी का ध्यान रखना…”

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

पर्ची पर लिखकर खा लिया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

जेवर बेचकर सट्टे में ₹18 लाख गंवा देने से गहरे सदमे में था

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। बरेली में सट्टेबाजों के जाल में फंसकर ₹18 लाख गंवा चुके एक युवक ने गहरे सदमे में विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल में इलाज के बाद अब हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।

युवक की जेब से एक पर्ची भी मिली है। इसमें क्रिकेट लीग के ऑनलाइन सट्टे में 18 लाख रुपये गंवा चुकने की बात लिखी है और मां से माफी भी मांगी है‌। सट्टेबाजों ने उसे बर्बाद कर दिया।

शहर के सुदामा नगरी निवासी अंकित को बृहस्पतिवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसे लेकर आए दोस्त ने बताया कि अंकित ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया है। अंकित की जेब से एक पर्ची भी बरामद हुई है, जिसमें उसने लिखा है कि वह ऑनलाइन बुकिंग कर क्रिकेट लीग में सट्टा लगाने वालों के चंगुल में फंस गया था। मां और पत्नी के जेवर बेचकर उसने 18 लाख रुपये सट्टेबाजों को दे दिए।

चार-पांच महीने सट्टेबाजों ने उसे कमाई भी कराई। इसके बाद रुपये देना बंद कर दिया। कर्ज में डूबने और रोटी तक को मोहताज हो जाने पर वह सट्टेबाजों से मिला और अपने रुपये मांगे तो उन्होंने उसे खूब पीटा और मोबाइल छीनकर सट्टे वाले गेम की उसकी आईडी भी डिलीट कर दी। अंकित ने लिखा-“मां मुझे माफ कर देना। मैं आपको कोई खुशी नहीं दे सका। मेरी पत्नी का ख्याल रखना।”

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Gadarpur से युवक गिरफ्तार, कट्टरपंथी गतिविधियों और संदिग्ध हथियार बरामदगी का एसटीएफ का दावा

एफएनएन, देहरादून : Gadarpur उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ)...

Dehradun दौरा बीच में छोड़ हरियाणा रवाना हुईं कुमारी शैलजा, दुर्घटना के बाद बदला कार्यक्रम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी...

Topics

chamba में दर्दनाक हादसा, 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत

एफएनएन, चंबा: chamba हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में...

Haridwar के सिडकुल में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 कंपनियों पर छापा, 2 करोड़ जुर्माना

एफएनएन. हरिद्वार : Haridwar के औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल में राज्य...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img