03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Big Breaking: बरेली के भोजीपुरा इलाके में गैंगरेप पीड़िता किशोरी ने किया आत्मदाह, अस्पताल में मौत

Spread the love

दो सहपाठी नाबालिग लड़कों ने खेत में ले जाकर जबरन किया था गैंगरेप; गहरे सदमे और शर्मिंदगी में ले लिया आत्मघाती फैसला

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। जनपद बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में 13 साल की गैंगरेप पीड़िता के आत्मदाह कर लेने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। गैगरेप पीड़ित किशोरी ने मंगलवार शाम जब वह घर में अकेली थी, तभी अपने शरीर पर डीजल उड़ेलकर आग लगा ली। पीड़िता कक्षा 9 की छात्रा थी। 2 दिन पहले साथ पढ़ने वाले गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया था।

गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को पड़ेसियों और घर वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। आधी रात को सूचना मिलते ही एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्रा और अन्य अधिकारी अस्पताल में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गए।

बड़ी बहन ने रेप करते देखा भी था, धमकी देते भाग गए

मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया-26 अगस्त, सोमवार को मैं और मेरी पत्नी ससुराल गए थे। घर पर दो बेटियां ही थीं। 13 साल की छोटी बेटी इलाके के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा-9 में पढ़ रही थी। बेटी की क्लास में गांव के ही 15 साल के 2 लड़के भी पढ़ते हैं। दोपहर करीब 12 बजे छात्रा घर से पड़ोस में गई थी, तभी दोनों लड़के बेटी को बहला-फुसलाकर घर के पीछे गन्ने के खेत में ले गए। जहां दोनों ने बेटी के साथ जबरन रेप किया।

किशोरी की चीखें सुनकर उसकी बड़ी बहन भी मौके पर पहुंच गई। उसने देखा कि एक लड़का बहन के साथ गंदा काम कर रहा था जबकि दूसरे ने उसका हाथ दबोच रखा था। उसे देखकर दोनों आरोपी लड़के धमकाते हुए फरार हो गए। दोनों बेटियां रोते हुए घर आईं।

मंगलवार शाम पीड़िता के पिता जब घर आए तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे। लेकिन, उनके घरों पर ताला लगा था। इसके बाद छात्रा का पिता खेत पर चला गया। इसी दौरान छात्रा ने शरीर पर डीजल डालकर खुद को आग लगा ली। पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। परिवार वालों ने गंभीर. रूप से झुलसी छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार देर रात में उसकी मौत हो गई।मंगलवार आधी रात घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पंचायतनामा भरवाकर शव पोस्ट मार्टम को भिजवा दिया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।

“केस दर्ज, एक आरोपी हिरासत में, दूसरे की तलाश जारी

मृत किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी छात्र नाबालिग हैं। छात्रा ने खुद ही आग लगाई है, यह बताया गया है। पुलिस पूरे मामले में कार्रवाई कर रही है। एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।”-मुकेश चंद्र मिश्र, पुलिस अधीक्षक, बरेली ग्रामीण

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img